​उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय में मचा हड़कंप! पेपर लीक होते ही यूनिवर्सिटी ने लिया ये अचानक बड़ा फैसला

जांच में प्रश्नपत्र साझा होने की पुष्टि, बाह्य प्रश्नपत्र निर्माता पर सात साल का प्रतिबंध

देहरादून। वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) ने परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता और गोपनीयता बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लेते हुए सम सेमेस्टर 2025-26 की दो विषयों की परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दी हैं। विश्वविद्यालय ने Machine Learning for Internet of Things (IOTT004) और Electromagnetic Field Theory (ECT043) विषयों की पुनः परीक्षा अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह में कराने का निर्णय लिया है।

विश्वविद्यालय के अनुसार, Machine Learning for Internet of Things (IOTT004) विषय की परीक्षा को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। आरोप था कि परीक्षा से पहले प्रश्न छात्रों तक पहुंच गए थे। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कुलपति के निर्देश पर उच्च स्तरीय University Enquiry Committee गठित की गई, जबकि संबंधित संस्थान शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून ने भी अपने स्तर पर आंतरिक जांच कराई।

जांच समिति और संस्थान की रिपोर्ट में सामने आया कि उक्त विषय के External Paper Setter सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता ने परीक्षा से पहले परीक्षा से संबंधित प्रश्न अपने संस्थान के छात्रों के आंतरिक पोर्टल और व्हाट्सएप समूह में साझा किए थे। विश्वविद्यालय ने इसे परीक्षा प्रणाली की गोपनीयता, शुचिता और शैक्षणिक मानकों का गंभीर उल्लंघन माना।

जांच के दौरान यह भी पता चला कि Electromagnetic Field Theory (ECT043) विषय का प्रश्नपत्र भी उसी शिक्षक द्वारा तैयार किया गया था। इस कारण विश्वविद्यालय ने उस विषय में भी प्रश्नपत्र की गोपनीयता प्रभावित होने की आशंका जताते हुए एहतियातन परीक्षा निरस्त करने का निर्णय लिया।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया कि छात्रों के हित और निष्पक्ष परीक्षा व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए दोनों विषयों की पूर्व में आयोजित परीक्षाएं तत्काल प्रभाव से रद्द की जाती हैं। दोनों विषयों की पुनः परीक्षा अगस्त 2026 के तीसरे सप्ताह में आयोजित होगी। विस्तृत डेटशीट और परीक्षा केंद्रों की सूची अलग से विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएगी।

मामले में सख्त कार्रवाई करते हुए विश्वविद्यालय ने सहायक प्रोफेसर आशीष कुमार गुप्ता को विश्वविद्यालय की सभी परीक्षा संबंधी गतिविधियों से अगले सात वर्षों के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। साथ ही संबंधित संस्थान शिवालिक कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, देहरादून को भी भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए निगरानी व्यवस्था मजबूत करने की चेतावनी दी गई है।

विश्वविद्यालय ने सभी संबद्ध संस्थानों के निदेशकों और प्राचार्यों को निर्देश दिए हैं कि प्रभावित विद्यार्थियों को इस निर्णय की तत्काल जानकारी उपलब्ध कराई जाए, ताकि वे पुनः परीक्षा की तैयारी समय रहते कर सकें। साथ ही अधिसूचना को संस्थानों की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रकाशित करने के निर्देश दिए गए हैं।

यँहा देखें पेपर निरस्तीकरण की अधिसूचना

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments