नई दिल्ली/देहरादून,28 मार्च 2025(आरएनएस ): प्रतिष्ठित इंडियन एक्सप्रेस द्वारा जारी 100 सबसे ताकतवर भारतीयों की सूची में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जबरदस्त छलांग लगाई है। इस सूची में उन्होंने देश के 32वें सबसे शक्तिशाली नेता के रूप में स्थान प्राप्त किया है, जबकि पिछले वर्ष वे 61वें स्थान पर थे।
मुख्यमंत्री धामी की यह उपलब्धि उनके प्रभावी नेतृत्व, कठिन परिश्रम और समर्पण का प्रमाण है, जिसने उत्तराखंड को विकास की नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में राज्य सरकार ने कई ऐतिहासिक निर्णय लिए और महत्वाकांक्षी योजनाओं को धरातल पर उतारा, जिससे उत्तराखंड की प्रगति को मजबूती मिली।
राज्य में यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) को लागू करने की दिशा में हुई ऐतिहासिक पहल, निवेश बढ़ाने के लिए उठाए गए कदम, सख्त भू कानून, नक़ल माफियाओं पर नकेल,38वें राष्ट्रीय खेलों का सफल आयोजन आदि और अन्य प्रशासनिक सुधारों ने न केवल उत्तराखंड बल्कि राष्ट्रीय राजनीति में भी मुख्यमंत्री धामी की सशक्त छवि को स्थापित किया है।
उनकी इस उपलब्धि से उत्तराखंड के राजनीतिक कद में वृद्धि हुई है और राज्य को देशभर में एक नई पहचान मिली है।

Recent Comments