उत्तरकाशी । पुलिस मुख्यालय देहरादून के निर्देश पर एसपी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में जनपदभर में आकस्मिक चेकिंग अभियान शुरू हो गया है। सांय से चल रहे इस अभियान का मकसद सुरक्षा मजबूत करना और नशे, मादक पदार्थों की तस्करी व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।
राष्ट्रीय राजमार्गों, लिंक सड़कों, संवेदनशील इलाकों व अंतरराज्यीय बैरियरों पर पुलिस टीमें सतर्क हैं। संदिग्ध वाहनों, लोगों, अवैध हथियारों व प्रतिबंधित सामान की सघन तलाशी ली जा रही है। DSP व थाना प्रभारी खुद मौके पर डटे हुए हैं।


पुलिस ने अपील की है कि संदिग्ध गतिविधि दिखे तो नजदीकी थाने या 112 पर सूचना दें।

Recent Comments