उत्तरकाशी पुलिस का विशेष सत्यापन अभियान, 450 व्यक्तियों के किए गए सत्यापन, 3.96 लाख का संयोजन शुल्क वसूला

उत्तरकाशी – अपराध और संदिग्ध गतिविधियों की रोकथाम के लिए उत्तरकाशी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष सत्यापन अभियान के तहत आज उत्तरकाशी जिला मुख्यालय और यमुना वैली के बडकोट में बड़ी संख्या में बाहरी व्यक्तियों के पुलिस सत्यापन किए गए।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के दौरान पुलिस ने 450 व्यक्तियों के सत्यापन प्रपत्र भरकर जांच हेतु भेजे। किरायेदार का सत्यापन न करवाने पर 38 मकान मालिक जबकि अपना सत्यापन न करवाने वाले 65 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई कर 3.96 लाख का संयोजन शुल्क वसूला गया।

पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने यमुना वैली के बडकोट में पहुंचकर पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष सत्यापन अभियान की समीक्षा की और बाहरी प्रान्तों से जनपद में निवासरत व्यक्तियों, किरायेदार, घरेलू नौकर, मजदूर, फड़-फेरी व रेडी-ठेली लगाने वाले के शत-प्रतिशत पुलिस सत्यापन करने के सम्बन्ध में आवश्यक निर्देश दिए।

इसके बाद उन्होंने खरसाली में स्थित मां यमुना जी के मन्दिर में पूजा-अर्चना और दर्शन किए और तीर्थ पुरोहितों के साथ शीतकालीन यात्रा और आगामी चारधाम यात्रा-2026 के सम्बन्ध में चर्चा-परिचर्चा की। शीतकालीन यात्रा और मन्दिर सुरक्षा को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

उत्तरकाशी मुख्यालय में पुलिस और आईआरबी की टीम ने 200 लोगों के पुलिस सत्यापन प्रपत्र जांच हेतु भेजे, जबकि किरायेदार सत्यापन न करवाने पर 28 मकान मालिक और 15 लोगों के सत्यापन न करवाने पर पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई। 2,83,750 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

बडकोट में पुलिस ने 250 लोगों के पुलिस सत्यापन किए, किरायेदार सत्यापन न करवाने पर 10 मकान मालिक और 50 लोगों का अपना सत्यापन न करवाने पर पुलिस एक्ट में चालान किया गया। 1,12,500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला गया।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments