स्वच्छता अभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का दिया संदेश।
उत्तरकाशी। शहीद दिवस के अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों ने 2 मिनट का मौन धारण कर माँ भारती के अमर बलिदानियों एवं वीर सपूतों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
पुलिस लाइन ज्ञानसू में पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में प्राणों की आहुति देने वाले अमर शहीदों को नमन किया। वहीं, पुलिस कार्यालय उत्तरकाशी में पुलिस उपाधीक्षक जनक सिंह पंवार तथा जनपद की सभी कोतवालियों, थानों व स्टेशनों पर संबंधित प्रभारियों के नेतृत्व में जवानों ने भी 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।


पुलिस अधीक्षक कमलेश उपाध्याय ने सभी को स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों के बलिदान की याद दिलाते हुए कर्तव्य व दायित्वों का पूर्ण ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
इस अवसर पर उत्तरकाशी पुलिस ने वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाया, जिसमें पर्यावरण संरक्षण एवं स्वच्छता का संदेश दिया गया। लोगों को अपने आस-पास के वातावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए प्रेरित किया गया।

Recent Comments