दो नाबालिगों को बरामद कर उत्तरकाशी पुलिस ने किया परिजनों के सुपुर्द

उत्तरकाशी – उत्तरकाशी पुलिस ने अलग-अलग मामलों में दो गुमशुदा नाबालिगों को बरामद कर उनके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने बताया कि दिनांक 29.10.2025 को थाना पुरोला पर एक अभिभावक की तहरीर पर एक नाबालिग (16 वर्षीय) का घर से स्कूल के लिए जाना और वापस घर न आने के संबंध में गुमशुदगी/अभियोग दर्ज किया गया था। वहीं, थाना धरासू पर दिनांक 15.11.2025 को परिजनों की तहरीर के आधार पर एक नाबालिगा की गुमशुदगी/अभियोग का मामला दर्ज हुआ था।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी महोदया के दिशा-निर्देशन में थाना धरासू और पुरोला पुलिस ने गुमशुदाओं की तलाश के लिए पुलिस टीम गठित की। टैक्निकल सहयोग लेते हुए सुरागरसी-पतारसी कर पुरोला क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिग को कल 17.11.2025 को एटा उत्तर प्रदेश से सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।

वहीं, धरासू क्षेत्र से गुमशुदा नाबालिगा/अपह्रता को थाना धरासू पुलिस की टीम ने कल 17.11.2025 को थराली, चमोली से बरामद किया। इस मामले में पुलिस ने थराली चमोली निवासी एक युवक को भी गिरफ्तार किया है, मामले में अग्रिम विधिक कार्यवाही जारी है।

पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी कमलेश उपाध्याय ने जनपद में गुमशुदगी/अपहरण के मामलों को गंभीरता से लेने और प्राथमिकता के आधार पर गुमशुदा/अपह्रताओं की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments