उत्तरकाशी: चारधाम यात्रा की सुगम व्यवस्था के लिए डीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

उत्तरकाशी। चारधाम यात्रा को सुगम, सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी प्रशांत आर्य ने गुरुवार को संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में लोनिवि, स्वास्थ्य, पर्यटन, सिंचाई और जिला पंचायत सहित सभी अधिकारियों को अपनी कार्ययोजनाओं के विस्तृत प्रस्ताव प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी ने साफ लहजे में कहा कि यात्रा मार्ग पर सड़कों की मरम्मत, सुरक्षा, सफाई और स्वास्थ्य सेवाएं सरकार की शीर्ष प्राथमिकता हैं। उन्होंने सभी आवश्यक बुनियादी ढांचागत कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और संबंधित प्रस्ताव शीघ्र उपलब्ध कराने के आदेश दिए। यात्रियों की सुविधा, सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं और डेंजर जोन की चिह्नितीकरण पर विशेष बल देते हुए पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया।

यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के लिए पीआरडी, होमगार्ड और पुलिस के रुकने के स्थानों की पहचान करने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पार्किंग क्षमता बढ़ाने, पैदल मार्ग सुधार, यात्री रजिस्ट्रेशन को सरल बनाने और स्वास्थ्य सुविधाओं सहित अन्य कार्यों को यात्रा शुरू होने से पूर्व पूरा करने पर जोर दिया।

बैठक में एसडीएम बड़कोट बृजेश तिवारी, एसडीएम भटवाड़ी शालिनी नेगी, सीएमओ बीएस रावत सहित संबंधित अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। डीडीएमओ शार्दूल गुसाईं भी मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments