उत्तरकाशी। देवभूमि उत्तराखंड के जनपद उत्तरकाशी के ग्राम सभा झाला में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के लिए चल रहा “थैंक यू नेचर” अभियान अब व्यापक जनआंदोलन बन गया है। युवाओं के बाद गांव की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और ग्राम झाला को स्वच्छ भारत का नया प्रतीक बनाने में जुट गईं।
भागीरथी महिला स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने अभियान के तहत गांव के मंदिर प्रांगण, सार्वजनिक रास्तों और आसपास के क्षेत्रों की साफ-सफाई की। उन्होंने प्लास्टिक कचरे को एकत्र कर कूड़ेदान में वैज्ञानिक तरीके से निस्तारित किया। इस पहल से स्पष्ट संदेश मिला कि स्वच्छता सरकारी जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि सामूहिक सामाजिक दायित्व है।


यह अभियान गांव के युवा अभिषेक रौतेला ने शुरू किया था, जो अब ग्राम प्रधान के रूप में इसे आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में इसकी सराहना की, जो ग्राम झाला के लिए गौरव का विषय है। अब महिलाएं, युवा और बच्चे मिलकर गांव को पर्यावरण जागरूकता का केंद्र बना रहे हैं। यह मुहिम अन्य ग्रामों के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।


Recent Comments