अभिनेत्री वाणी कपूर ओटीटी की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं। काफी समय से वह अपनी पहली वेब सीरीज मंडला मर्डर्स को लेकर सुर्खियां बटोर रही है। इस सीरीज का प्रीमियर 25 जुलाई, 2025 से ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर होगा। वाणी इन दिनों खूब इंटरव्यू दे रही हैं। अब इस बीच वाणी ने ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की वॉर 2 का हिस्सा नहीं बनने पर प्रतिक्रिया दी है। आइए जानें उन्होंने क्या कहा।
वाणी ने कहा, नहीं, मैं उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। मैं खुद को बेहद भाग्यशाली मानती हूं कि मुझे वॉर जैसी फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। वॉर 2 बहुत खूबसूरत लग रही है। यह बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म है। मैं टीम को बधाई देती हूं।
वाणी ने आगे कहा, मैं, सिड (निर्देशक सिद्धार्थ आनंद) और टाइगर श्रॉफ, तीनों ही सीक्वल में नहीं हैं। टाइगर और मैं, दोनों वॉर में मर गए थे। अगर टाइगर वापस आते तो मैं भी वापसी आती। वॉर 2 की बात करें तो यह फिल्म 14 अगस्त, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का ट्रेलर 25 जुलाई को रिलीज होगा। अयान मुखर्जी ने इस फिल्म के निर्देशन की कमान संभाली है। कियारा आडवाणी भी फिल्म का हिस्सा हैं।
वॉर 2 का हिस्सा नहीं बनने पर वाणी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments