शिक्षा के मंदिर मे शिक्षक मैनुद्दीन का मुंह काला करते हुए वीडियो हुआ वायरल, गिरफ्तार

— क्लास मे उत्तीर्ण कराने व अच्छे नम्बर दिलाने का दावा कर मैनुद्दीन छात्राओं को बनाता था अपना शिकार।
—- दुष्कर्मी मैनुद्दीन विद्यालय के तमाम छात्राओं को बना चुका है हवस शिकार।
कुशीनगर, 8 अप्रैल (आरएनएस)। शिक्षा के मंदिर में मैनुद्दीन अंसारी नामक शिक्षक द्वारा अपने ही स्कूल की एक छात्रा के साथ मुंह काला करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो मे मैनुद्दीन पोर्न वीडियो की तरह अश्लीलता की सारी हदें पार करते हुए दिखाई दे रहा है। ऐसी चर्चा है  कि इससे पहले भी मैनुद्दीन अंसारी ने अपने विद्यालय के तमाम छात्राओं को उत्तीर्ण कराने और अच्छे नम्बर दिलाने का झासा देकर अपने हवस शिकार बनाया जा चुका है। बताया जाता है कि सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद ग्रामीणों नें मैनुद्दीन की कुटाई कर उसकी  बर्खास्तगी की मांग करते हुए विद्यालय गेट पर प्रर्दशन किया। इधर मामले की जानकारी होने के बाद कसया पुलिस ने मैनुद्दीन को गिरफ्तार कर विभिन धाराओं मे मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया है।
मामला जनपद के कसया थाना क्षेत्र के मल्लूडीह स्थित कृषक इंटरमीडिएट कालेज का है जहा के सहायक अध्यापक प्रधानाचार्य मैनुद्दीन अंसारी, विद्यालय की एक छात्रा के साथ शिक्षा के मंदिर मे मुंह काला कर रहा था। ग्रामीणों का कहना मैनुद्दीन अंसारी के  कुकर्म का यह पहली घटना नही है बल्कि विद्यालय की तमाम छात्राओं को क्लास मे पास कराने व अच्छे नम्बर दिलाने का दावा कर मैनुद्दीन द्वारा तमाम छात्राओं को अपना शिकार बनाया जाता रहा है। मैनुद्दीन अंसारी के खिलाफ कार्रवाई व बर्खास्तगी की मांग को लेकर विद्यालय पर प्रर्दशन कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व मे भी मैनुद्दीन को इस तरह के कुर्कम करते हुए लोगो ने पकडा था। उस समय चेतावनी देकर छोड दिया गया था, बीच मे कई बार लोगो ने उसको अपने आदत मे सुधार लाने के लिए हिदायत भी दिया। किन्तु इस घृणित व्यक्ति में कोई सुधार नही हुआ। वायरल वीडियो मे साफ दिख रहा है कि कृषक इंटरमीडिएट कालेज के सहायक अध्यापक मैनुद्दीन अंसारी विद्यालय के स्काउट गाइड कक्ष में  स्कूली छात्रा के साथ जब मुंह काला कर रहा था उस समय उस कक्ष के दीवार पर स्पष्ट लिखा हुआ दिखाई दे रहा है कि ‘’ ईश्वर सब देख रहा है ‘’ इस वाक्य को भले ही मैनुद्दीन ने नजर अंदाज कर दिया हो, किन्तु यह वाक्य चरितार्थ हो गया जिसकी मैनुद्दीन को तनिक भी भान नही था। पुलिस के मीडिया सेल से जारी खबरो की माने तो पुलिस को सोशल मीडिया के माध्यम से एक वीडियों संज्ञान में आया जिसमें एक व्यक्ति के द्वारा एक लडक़ी के साथ गलत एवं अश्लील हरकत किया जा रहा है। पुलिस ने वीडियों की जाँच की, जाँच के दौरान यह ज्ञात हुआ कि वीडियों कृषक इंटर कालेज मल्लूडीह थाना कसया जनपद कुशीनगर का है और वीडियों में दिखने वाला व्यक्ति उस विद्यालय मे सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत मैनुद्दीन अंसारी पुत्र हदीश अंसारी निवासी धनहा उर्फ मल्लूडीह थाना कसया जनपद कुशीनगर का है। सीओ कसया कुन्दन सिंह का कहना है कि प्रकरण में लडक़ी के परिजनों की तहरीर के आधार पर कसया थाने मे धारा धारा 68(2), 351(3), 3/4 पास्को एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर आरोपी मैनुद्दीन अंसारी को पुलिस हिरासत में ले लिया गया है।
इनसेट– मैनुद्दीन और कार्यवाहक प्रधानाचार्य निलंबित– मैनुद्दीन अंसारी के कुकर्म का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद ग्रामीणों ने जब विद्यालय परिसर मे पहुंचकर मैनुद्दीन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन शुरू किया तो जिला विद्यालय निरीक्षक सहित विद्यालय के प्रबंधक हरकत मे आ गये। नतीजतन प्रबंधक ने तत्काल प्रभाव से मैनुद्दीन अंसारी को निलंबित कर दिया जबकि मंगलवार को विद्यालय में पहुंचे जिला विद्यालय निरीक्षक श्रवण कुमार गुप्त ने कार्यवाहक प्रधानाचार्य को भी निलंबित करने का घोषणा करते हुए प्रबंधक को निर्देशित किया। विद्यालय के प्रबंधक द्वारा जारी निलंबन आदेश पत्रांक/04/ /2025-26दिनांक-08-4-2025 मे कहा गया है कि प्रधानाचार्य कृषक इण्टर कालेज, मल्लूडीह, कुशीनगर ने अपने पत्र दिनांक 08.04. 2025 द्वारा अवगत कराया गया है कि  मैइनुद्धीन अंसारी (स0अ0) कृषक इण्टर कालेज का विद्यालय परिसर में स्थित स्काउट कक्ष में छात्रा के साथ अश्लील हरकत का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, शिक्षक के प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर सम्बन्धित शिक्षक के विरूद्ध थाना-कसया में प्रथम  मुकदमा अपराध सं0-212/2025 पंजीकृत किया गया, जिसके बाद संम्बन्धित शिक्षक को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। उक्त कृत्य के दोषी होने के कारण सहायक अध्यापक मैनुद्धीन अंसारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है। निलबन अवधि में श्री अंसारी को नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते अनुमन्य होगें। प्रकरण में जॉच समिति का गठन पृथक से किया जायेगा।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments