विस अध्यक्ष ने क्षय रोगियों को लिया गोद 

कोटद्वार(आरएनएस)।   प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण ने प्रधानमंत्री द्वारा संचालित निक्षय मित्र योजना के तहत बेस चिकित्सालय कोटद्वार के 10 क्षय रोगियों को जय दुर्गा सामाजिक कल्याण संस्थान के माध्यम से गोद लिया है। इस अवसर पर मंगलवार को राजकीय चिकित्सालय में आयोजित कार्यक्रम में विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत देशवासियों से आग्रह किया है कि वे कम से कम 10 टीबी मरीजों का कुछ माह तक भरण-पोषण का दायित्व लें, जिससे न केवल मरीजों को उपचार के दौरान आर्थिक सहयोग मिल सके, बल्कि उनके आजीविका संवर्द्धन में भी सहायता हो सके। कहा कि क्षय रोग निवारण के लिए जन-जागरूकता अभियान निरंतर चलाने होंगे, जिससे स्वस्थ समाज का निर्माण हो सके। मौके पर उन्होंने हंस कल्चर सेंटर के माध्यम से एक टीबी रोगी को आजीविका संवर्द्धन के लिए सिलाई मशीन भेंट की।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments