‘विज का बयान ही सरकार की 100 दिन की उपलब्धि”, हुड्डा का सैनी सरकार पर तंज

रोहतक,02फरवरी2025(एजेंसियां)हरियाणा सरकार के मंत्री अनिल विज पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने भी चुटकी ली है। उनका कहना है कि विज का बयान हरियाणा सरकार की 100 दिन की उपलब्धि है। वहीं हरियाणा व दिल्ली के बीच चल रहे यमुना नदी के जल विवाद को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हरियाणा सरकार को भी कटघरे में खड़ा कर दिया है। 

उनका कहना है कि हरियाणा के कई जिलों का इंडस्ट्रियल वेस्ट यमुना में जा रहा है। वहीं दिल्ली का इंडस्ट्रियल वेस्ट हरियाणा से भी ज्यादा यमुना में गिर रहा है। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद में तो यमुना के हालात काफी बदतर है। इसलिए यमुना नदी की सफाई होनी चाहिए। 

संविधान से छेड़छाड़ स्वीकार नहीं- हुड्डा

भूपेंद्र सिंह हुड्डा आज अपने पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए रोहतक स्थित आईएमटी चौक पर पहुंचे थे। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पिता संविधान सभा के सदस्य थे। लेकिन जिस तरह से भारतीय जनता पार्टी संविधान बदलने की बात कर रही है वह उनकी नियत पर सवाल उठता है। इसलिए हम किसी भी कीमत पर संविधान से छेड़छाड़ नहीं करने देंगें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments