ग्राम पंचायत की जमीन पर पेड़ों के अवैध पातन पर भड़के ग्रामीण

विकासनगर(आरएनएस)।  कालसी भूमि संरक्षण वन प्रभाग की लांघा रेंज में ग्राम समाज की जमीन पर पेड़ों के अवैध पातन को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि रेंज कार्यालय से कुछ ही दूरी पर आठ पेड़ों का अवैध पातन कर लकड़ी की निकासी कर दी गई, लेकिन रेंज कार्यालय में मौजूद अधिकारियों और वन कर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। ग्राम प्रधान प्रमिला राणा ने पेड़ों के अवैध पातन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस और तहसील प्रशासन से भी शिकायत की है। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत लांघा की जमीन पर पांच सागौन और तीन आम के पेड़ों का अवैध पातन किया गया है। भू-माफिया ने पेड़ों को काटकर लकड़ी की निकासी भी कर दी है। ये पेड़ ग्राम पंचायत की संपत्ति थे। वन विभाग के रेंज कार्यालय से कुछ ही दूरी पर माफिया पेड़ों पर आरियां चलाकर लकड़ी की निकासी कर ले गए, लेकिन अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। उन्होंने कहा कि वन विभाग के अधिकारी हरे पेड़ों के अवैध पातन को लेकर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। वहीं, रेंज अधिकारी जितेंद्र गुसाईं ने बताया कि ग्राम समाज की जमीन पर वन विभाग का कोई हस्तक्षेप नहीं होता है। प्रदर्शन करने वालों में किरण सिंह तोमर, शमशेर सिंह तोमर, अनिल तोमर, दीपक तोमर, रमेश धीमान, सुमंत चौहान, विनोद राणा, धीरज चौहान, पवन राणा, कलम सिह, संदीप, मंजीत, रविंद्र तोमर, संतराम पंवार आदि शामिल रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments