विशाल सिंह भोजक बने युवा कांग्रेस अध्यक्ष, धीरेंद्र प्रताप ने दी बधाई

देहरादून: उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं प्रवक्ता धीरेंद्र प्रताप ने युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक को हार्दिक बधाई दी है। प्रदेश युवा कांग्रेस के चुनाव में विशाल सिंह भोजक के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित होने पर धीरेंद्र प्रताप ने खुशी जताई।

उन्होंने विशाल सिंह के साथ-साथ अन्य पदों पर चुने गए सभी युवा नेताओं को भी बधाई देते हुए विश्वास जताया कि नए पदाधिकारियों के सहयोग से राज्य में युवा कांग्रेस के माध्यम से बड़े पैमाने पर युवाओं का कांग्रेस से जुड़ाव बढ़ेगा।

धीरेंद्र प्रताप ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पूर्व अध्यक्ष सुमित्र भुल्लर ने युवा कांग्रेस को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। उन्हें पूरा भरोसा है कि विशाल सिंह भोजक नए उत्साह और ऊर्जा के साथ युवा कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments