देहरादून। वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक खबर प्रसारित करने वालों के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक निजी शिक्षण संस्थान के नाम से वायरल हुए एक पत्र के संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज किया है, जिसमें दावा किया गया था कि 9 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री की रैली में शामिल होने पर छात्रों को अधिक अंक दिए जाएंगे।
देवभूमि उत्तराखंड यूनिवर्सिटी के कुल सचिव सुभाषित गोस्वामी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि यह पत्र कूटरचित है और उनके संस्थान द्वारा ऐसा कोई आधिकारिक पत्र जारी नहीं किया गया है। पुलिस ने इस संबंध में प्रेमनगर थाना पर मु0अ0सं0- 176/25, धारा 336(2) BNS व 66 (C) IT Act के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है।
वीवीआईपी भ्रमण कार्यक्रम के मद्देनजर दून पुलिस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर कड़ी नजर रख रही है और भ्रामक खबरें प्रसारित करने वालों को चिन्हित कर रही है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी भ्रामक सूचना को बिना पुष्टि के सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।

Recent Comments