नई दिल्ली/देहरादून(मेरोउत्तराखंड ) वक़्फ़ संपत्तियों के प्रबंधन में पारदर्शिता और कानूनी स्पष्टता लाने के उद्देश्य से केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत वक़्फ़ संशोधन विधेयक संसद के दोनों सदनों में पारित हो गया है। इस विधेयक को न्याय, पारदर्शिता और सभी नागरिकों के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार सुशासन और न्यायिक सुधारों को सशक्त बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है। इस विधेयक का मुख्य उद्देश्य वक़्फ़ संपत्तियों के प्रबंधन में पूर्ण पारदर्शिता, कानूनी स्पष्टता और न्यायिक संतुलन स्थापित करना है।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की प्रतिक्रिया
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस विधेयक को पारित होने पर खुशी जताई और इसे देश के हित में ऐतिहासिक फैसला बताया। उन्होंने कहा,
“यह विधेयक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सुशासन और न्यायप्रिय सोच का प्रमाण है। इससे वक़्फ़ संपत्तियों का दुरुपयोग रुकेगा, झूठे और अवैध दावों पर कानूनी शिकंजा कसेगा और समाज में न्यायिक संतुलन स्थापित होगा। यह किसी विशेष समुदाय के खिलाफ नहीं, बल्कि सभी नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए लाया गया है।”
विधेयक के लागू होने से भूमि और संपत्ति से जुड़े विवादों का निष्पक्ष समाधान होगा और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि वक़्फ़ संपत्तियों का सदुपयोग हो। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि उत्तराखंड सरकार भी इसी दिशा में पूरी निष्ठा से कार्य कर रही है और पारदर्शिता को प्राथमिकता दी जाएगी।
सरकार का मानना है कि यह विधेयक एक नए न्यायिक युग की शुरुआत करेगा और देश में संपत्ति प्रबंधन को अधिक पारदर्शी और निष्पक्ष बनाएगा।

Recent Comments