कई राज्यों में मौसम ने ली करवट, 19 और 20 फरवरी को एनसीआर में तेज बारिश के आसार

दिल्ली,18फरवरी2025(एजेंसिया)उत्तर भारत के कई राज्यों में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखा गया है। पहले जहां मौसम साफ होने से लोगों को ठंड से राहत मिल रही थी, वहीं अब मौसम विभाग ने 19 और 20 फरवरी को बारिश होने की संभावना जताई है, जिसके बाद न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिलेगी।

एनसीआर के क्षेत्र में तेज बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 19 और 20 फरवरी को एनसीआर के क्षेत्र में तेज बारिश हो सकती है और इसके बाद न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक गिर सकता है। मौसम विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 18 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री दर्ज किया गया था। वहीं, 19 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है। इसके साथ ही तेज बारिश और तूफान की संभावना भी मौसम विभाग ने व्यक्त की है।

न्यूनतम तापमान में हो सकती है गिरावट
ठीक इसी तरह, 20 फरवरी को भी अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री रहने की संभावना है, साथ ही बारिश की संभावना भी जताई गई है। 21 फरवरी को मौसम विभाग ने अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना बताई है। इसके बाद, 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदलाव
पश्चिमी विक्षोभ के कारण हो रही गड़बड़ी के चलते मौसम में इस तरह के बदलाव देखे जा रहे हैं। इस कारण अचानक एनसीआर में मौसम में बदलाव आ रहा है, जिससे दिन में तेज धूप और गर्मी के बीच सुबह और शाम को हल्की ठंड महसूस हो रही है। एक बार फिर बारिश के बाद मौसम में नमी आ जाएगी, जिसके कारण सुबह और शाम के समय ठंड का एहसास और भी ज्यादा हो सकता है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments