मौसम का रेड अलर्ट: हरिद्वार में सभी अधिकारी अलर्ट मोड़ पर

हरिद्वार।  मौसम विभाग द्वारा अगले दो दिनों के लिए जारी किए गए रेड अलर्ट और भारी बारिश की संभावना को देखते हुए, हरिद्वार के जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
जिलाधिकारी ने सभी उप-जिलाधिकारियों और ब्लॉक डेवलपमेंट अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अलर्ट रहने को कहा है। उन्हें यह भी निर्देश दिया गया है कि वे अपने फील्ड कर्मचारियों को भी सतर्क रहने के लिए कहें, ताकि किसी भी अप्रिय घटना या जलभराव की स्थिति में तुरंत कार्रवाई की जा सके।
मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया है कि भारी बारिश से किसी भी संपत्ति या सरकारी योजना को नुकसान पहुंचने पर उसका तत्काल आकलन कर रिपोर्ट जिला आपदा प्रबंधन कार्यालय को भेजें। यह कदम संभावित आपदा से निपटने और जान-माल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments