रोजमर्रा के उपयोग के लिए फाउंडेशन या बीबी क्रीम? जानिए कौन-सा है सही विकल्प

फाउंडेशन और बीबी क्रीम दोनों ही मेकअप के लिए उपयोगी उत्पाद हैं, जो बेस मेकअप में इस्तेमाल होते हैं। ये चेहरे की त्वचा को एक समान रंग और बनावट देने में मदद करते हैं। हालांकि, इन दोनों में अंतर होते हैं और इन्हें अलग-अलग उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इस लेख में हम जानेंगे कि रोजमर्रा के उपयोग के लिए दोनों में से कौन-सा उत्पाद बेहतर है और किसका इस्तेमाल करने से आपको ज्यादा फायदा होगा।
फाउंडेशन क्या है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है?
फाउंडेशन मेकअप का जरूरी और प्रसिद्ध उत्पाद है। इसे चेहरे पर लगाया जाता है, ताकि त्वचा की असमानताओं को छुपाया जा सके। यह त्वचा के रंग को एकसार कर देता है और मेकअप के लिए आधार तैयार करने में मदद करता है। फाउंडेशन की कई किस्में होती हैं तरल, क्रीम और पाउडर जैसी कई किस्में होती हैं, जिन्हें अपनी जरूरत के हिसाब से चुना जा सकता है। हालांकि, फाउंडेशन का उपयोग करने से पहले प्राइमर लगाना जरूरी होता है।


बीबी क्रीम क्या है और इसका उपयोग कैसे किया जाता है?

बीबी क्रीम यानी ब्यूटी बाम क्रीम एक हल्का उत्पाद है, जो त्वचा को हल्की चमक प्रदान कर सकता है। यह क्रीम फाउंडेशन की तुलना में कम कवरेज देती है और रोजमर्रा के उपयोग के लिए आदर्श होती है। बीबी क्रीम में आमतौर पर सूर्य की किरणों से सुरक्षा वाले तत्व यानि सनस्क्रीन भी शामिल होती है, जिससे यह आपकी त्वचा को अतिरिक्त सुरक्षा प्रदान करती है। यह क्रीम कॉलेज या ऑफिस जाते वक्त लगाई जा सकती है।
फाउंडेशन और बीबी क्रीम में क्या अंतर है?
फाउंडेशन और बीबी क्रीम में मुख्य अंतर उनके कवरेज और उद्देश्य में है। फाउंडेशन उच्च कवरेज प्रदान करता है, जो त्वचा की खामियों को छुपाने में मदद करता है। जबकि बीबी क्रीम हल्का कवरेज देती है और प्राकृतिक लुक प्रदान करती है। इसके अलावा, फाउंडेशन आमतौर पर लंबे समय तक रहता है, जबकि बीबी क्रीम दिनभर टिक नहीं पाती। इसके अलावा, फाउंडेशन की कई किस्में होती हैं, जिनमें से आपकी त्वचा के प्रकार के हिसाब से चयन करना चाहिए।
रोजमर्रा के उपयोग के लिए कौन-सी चीज बेहतर है?
रोजमर्रा के उपयोग के लिए बीबी क्रीम बेहतर विकल्प हो सकती है, क्योंकि यह हल्का कवरेज देती है और त्वचा को प्राकृतिक लुक प्रदान करती है। इसके अलावा, यह आपकी त्वचा को नमी देने और सूरज की हानिकारक किरणों से बचाने में मदद करती है। हालांकि, अगर आपकी त्वचा पर ज्यादा दाग-धब्बे हों तो फाउंडेशन का चयन करना बेहतर हो सकता है। इसलिए, अपनी त्वचा के प्रकार और जरूरतों के अनुसार चयन करें।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments