मेरठ 17 अप्रैल (आरएनएस ) बहसूमा के अकबरपुर सादात में हुई अमित की हत्या के मामले में आरोपी पत्नी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पति की हत्या को अंजाम देने वाली पत्नी रविता ने थाने में इस पूरी घटना का सच बताया। उसे चेहरे पर सुहाग की हत्या के बाद पछतावे का जरा भी भाव नहीं दिखा।
रविवार रात को 10 बजे अमित उर्फ मिक्की मजदूरी के बाद घर लौटा था। खाना खाने के दौरान पत्नी से बहस हुई और फिर वह जाकर अपने बिस्तर पर लेट गया। थकान से चूर अमित उस दिन ऐसा सोया कि फिर कभी न उठ सका। सुबह होने पर परिजन उसे जगाने पहुंचे तो देखा कि एक जहरीला सांप उसकी चारपाई पर बैठा हुआ उसे काट रहा था।
परिजनों ने तुरंत आसपास के लोगों को बुलाया तो वहीं सपेरे को फोन कर बुलाया गया। अमित को जगाया गया लेकिन वह नहीं जागा। सपेरे ने पहुंचकर सांप को पकड़ा। परिजनों ने एक निजि चिकित्सक को दिखाया गया जिसने अमित को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
पुलिस ने पूछताछ की तो सामने आया कि अमित का रात को पत्नी रविता से झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह सोने चला गया था। देखा तो सुबह के समय वह चारपाई पर मृत पड़ा था और सांप उसे काट रहा था। उसके शरीर पर दस जगह सांप के काटने के निशान थे।
पत्नी से झगड़े की बात पर जब पत्नी रविता को पुलिस ने हिरासत में लिया तो वह सकपका गई। पहले तो गुमराह करती रही लेकन बाद में पूरा सच पुलिस को बता दिया। पुलिस के सामने उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया और बताया कि उसने और उसके प्रेमी ने मिलकर अमित का मार डाला और फिर सांप से डसवा दिया।
रविता ने थाने में बताया कि उसका पति अमित उसके साथ मारपीट करता था। गलत काम करता था। कहता था कि उसे बेच देगा और उससे भी गलत काम करवाएगा। बताया कि पति ने ही उसे अमरदीप से मिलवाया था। पति अमित को मारना चाहता था। कहता था कि अमित का फोन करके घर बुलाएगा और फिर उसकी हत्या कर देगा। तुम इसमें मेरा साथ दोगी।
रविता का कहना है कि इन बातों से वह तंग आ चुकी थी। ये बातें जब उसने प्रेमी को बताईं तो दोनों ने मिलकर अमित को ही मारने का प्लान बना लिया। रविवार को अमरदीप ने एक हजार रुपये में महमूदपुर सिखेड़ा गांव के एक सपेरे से रसल वाइपर किस्म का जहरीला सांप खरीदा और इसे थैले में रखकर अमित के घर पहुंचा लेकिन तब तक अमित सो चुका था।
अमरदीप थैला लेकर भीतर गया और रविता के साथ मिलकर पहले चुनरी से अमित का गला घोट दिया। इस दौरान पत्नी ने अमित के हाथ और मुहं दबाए रखे। इसके बाद सांप को शव के नीचे छोड़ दिया। हत्या को अंजाम देने के बाद अमरदीप अपने घर चला गया तो वहीं रविता दूसरे कमरे में जाकर सो गई। सुबह उठकर अमित की मौत का शोर मचा तो रविता उठकर रोने का नाटक करने लगी। पुलिस ने फिलहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पत्नी ने हत्या की, फिर 10 बार सांप से डसवाया: बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर मर्डर किया, दोनों गिरफ्तार
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments