‘जननी भी जननेता भी’ कार्यक्रम में महिलाओं को किया गया सम्मानित

हल्द्वानी। उत्तराखंड राज्य गठन की पच्चीसवीं वर्षगांठ पर महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग उत्तराखंड द्वारा आज दिनांक 8 नवंबर 2025 को नैनीताल जनपद में मातृ शक्ति रजत उत्सव कार्यक्रम ’जननी भी जननेता भी’ का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के women led development के आह्वाहन पर राज्य सरकार का यह कार्यक्रम ’अमृतकाल की नारी शक्ति जननी भी जननेता भी’ के नारे के साथ शुरू हुआ। प्रथम प्रस्तुति के रूप में जनपद अल्मोड़ा की नटराज डांस अकादमी द्वारा राज्य में महिलाओं की पच्चीस वर्ष की विकास यात्रा पर नृत्य नाटिका प्रस्तुत की गई।

तदोपरांत राज्य में विभिन्न विभागों के द्वारा तथा राज्य सरकार के द्वारा बीते पच्चीस वर्षों में हुए कार्यों एवं विकास यात्रा पर तकनीक चर्चा का आयोजन हुआ। इस सत्र में चिकित्सा विभाग की पूर्व महा निदेशक डॉ शैलजा भट्ट, पोषण विषय पर पंतनगर विश्वविद्यालय से डॉ रीता रघुवंशी, विज्ञान एवं तकनीकी क्षेत्र पर विमर्श हेतु डॉ बीना फुलारा, महिला कानून पर चर्चा हेतु ललित मिगलानी, कला संस्कृति के क्षेत्र पर चर्चा हेतु डॉ दीपा जोशी तथा महिला स्वावलंबन विषय पर चंद्रा फर्त्याल द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इसके बाद अमृतकाल की स्वयंसिद्धा के रूप में विभिन्न क्षेत्रों में एक मुकाम हासिल करने वाली महिलाओं को मंत्री द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें बागेश्वर से खष्टी कोरंगा को कृषि क्षेत्र में, तारा देव को सोशल मीडिया के क्षेत्र में, मीनू जोशी को सशक्त गृहिणी, निशा नेगी को क्षैतिज आरक्षण की लाभार्थी तथा भार्गवी रावत को खेल के क्षेत्र में अभिनव योगदान हेतु अमृतकाल की स्वयंसिद्धा के रूप में सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर महिला महाविद्यालय हल्द्वानी की छात्राओं द्वारा परम्परा एवं आधुनिकता का समागम विषय पर रैंप वॉक भी किया गया।  कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या द्वारा अपने संबोधन में कहा गया कि वर्ष 2047 के लिए देश के प्रधानमंत्री ने महिलाओं को सबसे महत्वपूर्ण पदवी दी है और हम सब महिलाओं की जिम्मेदारी है कि इसे निभाते हुए देश की आजादी की सौंवी सालगिरह पर हमें विकसित सूचकांकों तक पहुंचना है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments