नवीन के उत्तराखंड दौरे को लेकर कार्यकर्ताओं मे उत्साह, मिलेगा मार्गदर्शन: चौहान

बूथ से लेकर मंडल और जिले स्तर तक राष्ट्रीय अध्यक्ष को दिया जायेगा सांगठनिक फीड बैक

देहरादून । भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन राज्य आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं मे जबरदस्त उत्साह का माहौल है। इस दौरान उन्हे बूथ से लेकर मंडल, जिला और प्रदेश स्तर की बैठक में पार्टी के माध्यम से उन्हें पार्टी की सांगठनिक गतिविधियों और चुनावी योजना तैयारियों की जानकारी दी जाएगी। राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन, प्रदेश में 27 की चुनावी हैट्रिक लगाने की दिशा में निर्णायक रूप से लाभदायक साबित होगा।

पार्टी मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी 28 मई को तीन दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड आ रहे हैं। इस दौरान वे संगठन और सरकार की विभिन्न बैठकों मैं शामिल होकर प्रदेश मे सांगठनिक और विकास कार्यों की जानकारी लेंगे। जमीनी स्तर पर चल रहे सांगठनिक कार्यों और राजनीतिक परिस्थितियों एवं रणनीतिक योजनाओं की जानकारी देने के लिए उनके साथ एक बूथ, एक मंडल, और एक जिले के पदाधिकारियों की बैठक संपन्न होगी। इसके अतिरिक्त वे प्रदेश पदाधिकारी बैठक भी लेंगे, जिसमें जिला प्रभारी, सह प्रभारी एवं जिला अध्यक्ष भी शिरकत करेंगे। साथ ही प्रदेश कोर ग्रुप एवं सरकार के मंत्रियों के साथ राज्य में हो रहे विकास एवं जानकयांकारी कार्यों की जानकारी भी लेंगे। श्री नवीन अब तक अनुमानित कार्यक्रमों के अनुसार 30 मई को राज्य से अपना प्रवास पूरा कर दिल्ली लौटेंगे।

इस दौरे को लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने सभी कार्यकर्ताओं को अपने अभूतपूर्व जोश एवं उत्साह से अलग, राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत बहुत सादगी एवं गरिमामय तरीके से करने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि यह वर्ष प्रदेश में चुनाव का है, जिसमें पीएम मोदी के मार्गदर्शन और सीएम धामी के नेतृत्व में हमे जीत की हैट्रिक लगाने की दिशा बढ़ना है। अब तक डबल इंजन सरकार के अभूतपूर्व विकास एवं कल्याणकारी कार्य और सांगठनिक सक्रियता के चलते हमने सभी चुनावी चुनौतियां को पार किया है। लोकसभा चुनाव, पंचायत, निकाय मे हर बार भाजपा ने शानदार जीत दर्ज की है। उस पर पीएम मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नबीन के नेतृत्व में हासिल 5 राज्यों की जीत, विशेषकर बंगाल में भगवा लहराने से प्रदेश में भी एकतरफा सनातन की लहर बह रही है। ऐसे में जब 27 के चुनावी समर की रणनीतिक तैयारी के लिए हम सब कार्यकर्ता जब उतर रहे हैं तो राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपने मध्य होना, जोश को आसमान पर ले जाता है। हमे उम्मीद है कि  नवीन जी का रणनीतिक एवं सांगठनिक मार्गदर्शन, हमारी लगातार तीसरी बार देवभूमि की जनता का आशीर्वाद हासिल करने में निर्णायक रूप से लाभदायक साबित होगा।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments