हरिद्वार(आरएनएस)। दिल्ली तक पैदल यात्रा में जा रहे पुरानी पेंशन बहाली समूह के कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया। देहरादून से निकली यात्रा 23 मार्च को दिल्ली में समाप्त होगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष विपिन, राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष अलोक यादव, प्रदेश प्रभारी विक्रम सिंह रावत, प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल, अलोक रौथान, प्रवीण घिल्डियाल, दीपक त्यागी, राखी अत्रेय, लोकेश शर्मा, मनोज बंसल, विवेक सैनी, जनपद प्रभारी संदीप शर्मा, जनपद मंत्री नवीन सैनी, जनपद अध्यक्ष आलोक राज, जनपद सलाहकार आदि मौजूद रहे।

Recent Comments