देहरादून(आरएनएस)। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से शनिवार को राजभवन में लेखक बीपीएस वालिया ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्यपाल को अपनी आगामी पुस्तक ‘‘उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक गुरुद्वारे’’ की प्रगति की जानकारी दी। वालिया द्वारा इस पुस्तक में उत्तराखण्ड में स्थित गुरुद्वारों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व को दर्शाने के साथ ही दुर्लभ फोटोग्राफ्स का समावेश किया जाएगा।
राज्यपाल ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए वालिया को अपनी शुभकामनाएं दीं और कहा कि यह पुस्तक एक दिव्य एवं प्रेरणादायक संग्रह होगी, जो उत्तराखण्ड के गुरुद्वारों की समृद्ध विरासत को उजागर करेगी। उन्होंने कहा कि यह पुस्तक उत्तराखण्ड के गुरुद्वारों की महत्ता और गुरुओं की शिक्षाओं को प्रचारित करने में सहायक बनेगी।
लेखक बीपीएस वालिया ने की राज्यपाल से भेंट
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page

Recent Comments