बीजिंग ,03 सितंबर । चीन की राजधानी बीजिंग स्थित तियानमेन स्क्वायर पर अब तक की सबसे बड़ी सैन्य परेड आयोजित हुई। इस अवसर पर राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा कि मानवता को अमन या जंग, संवाद या टकराव तथा सामूहिक लाभ या हानि में से रास्ता चुनना होगा। परेड में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
यह परेड द्वितीय विश्व युद्ध में जापान की हार की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर आयोजित की गई, जिसके जरिए चीन ने अपनी सैन्य ताकत और कूटनीतिक प्रभाव का प्रदर्शन किया। हालांकि, पश्चिमी देशों के नेताओं ने इसमें भाग नहीं लिया। पुतिन और किम को यूक्रेन युद्ध की वजह से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-थलग किया गया है।
शी चिनफिंग माओ जेदोंग शैली के सूट में नजर आए और उन्होंने 50,000 से अधिक लोगों की भीड़ को संबोधित किया। उन्होंने कहा, *चीन की जनता इतिहास के सही मार्ग पर दृढ़ता से खड़ी है।*
परेड में हाइपरसोनिक मिसाइलों, ड्रोन और टैंकों जैसे आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान शी ने 20 से अधिक विदेशी नेताओं का स्वागत किया, जिनमें इंडोनेशिया के राष्ट्रपति भी शामिल थे। दूसरी ओर, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस आयोजन को अमेरिका के खिलाफ साजिश करार दिया, हालांकि उन्होंने शी के साथ अपने *अच्छे रिश्तों* की बात भी दोहराई।
शी ने अपने संबोधन में कहा कि चीन की जीत की 80वीं वर्षगांठ के मौके पर देश को उन वीरों को याद करना चाहिए, जिन्होंने जापान के खिलाफ संघर्ष में बलिदान दिया।
विक्ट्री डे परेड में चिनफिंग की अमेरिकी राष्ट्रपति को दो टूक, ‘हम धौंस जमाने वालों से नहीं डरते
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Recent Comments