ग्राफिक एरा में योग से स्वास्थ्य का संदेश

देहरादून। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ग्राफिक एरा के छात्र-छात्राओं ने विविध योगासनों का प्रदर्शन कर शारीरिक क्षमता और लचीलेपन का परिचय दिया।

आज ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी में योगोत्सव के दौरान प्रतिभागियों ने उत्साह और ऊर्जा के साथ सूर्य नमस्कार, प्राणायाम, कपालभाती, अनुलोम-विलोम तथा भ्रामरी प्राणायाम जैसे योगाभ्यास किए। इसके साथ ही ताड़ासन, भुजंगासन, मकरासन एवं ध्यान का अभ्यास कराया गया। 

योग सत्र का संचालन प्रज्ञा सवाई ने किया। कार्यक्रम में यूनिवर्सिटी के कुलसचिव डॉ नरेश कुमार शर्मा, डॉ एएस शुक्ला, शिक्षक- शिक्षिकाएं और छात्र-छात्राएं शामिल हुए।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments