युवती हत्याकांड: 3 दिन में SIT का धमाका! 35 गवाहों संग आरोपी पर चार्जशीट

फास्ट ट्रैक ट्रायल में कठोर सजा की तैयारी

देहरादून । कोतवाली नगर में 2 फरवरी को हुई युवती की नृशंस हत्या के महज 3 दिनों में एसआईटी ने आरोपी आकाश पुत्र कोमल राम (46-मन्नू गंज, खुडबुडा) के खिलाफ 35 गवाहों वाली मजबूत चार्जशीट दाखिल कर दी। एसएसपी देहरादून ने इसे ‘rarest of rare’ श्रेणी में रखकर फास्ट ट्रैक ट्रायल व कठोरतम सजा सुनिश्चित करने का ऐलान किया।

घटना के तुरंत बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। संवेदनशील केस की गहन जांच के लिए एसएसपी ने पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में एसआईटी गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले, फॉरेंसिक टीम से साक्ष्य संग्रह कराया, आरोपी की स्कूटी जब्त की और उसके रूट का चार्ट तैयार किया। चश्मदीद गवाहों के बयान लिए गए।

घटना में इस्तेमाल चापड़, आरोपी के खून लगे कपड़े, जूते, हेलमेट और मृतका के कपड़े फॉरेंसिक लैब भेजे गए। विशेषज्ञ डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। ई-साक्ष्य व भौतिक प्रमाणों से मजबूत चार्जशीट तैयार कर कोर्ट में पेश की गई।

एसएसपी ने कहा कि इस जघन्य अपराध पर जीरो टॉलरेंस अपनाते हुए कोर्ट में कड़ी पैरवी होगी, ताकि आरोपी को फांसी जैसी सजा मिले। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments