​बढ़ते अपराध पर भड़की युवा कांग्रेस, पुलिस मुख्यालय तक निकाला मशाल जुलूस

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में दिन-दहाड़े घटित हो रही हत्याकांड की घटनाओं को लेकर आज युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत प्रसाद भट्ट ’बंटू’ के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से पुलिस मुख्यालय तक मशाल जुलूस निकाल कर प्रदेश की धामी सरकार और पुलिस प्रशासन को जगाने का काम किया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल सहित सैकडों की संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया।

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बडी संख्या में प्रदेश कार्यालय में एकत्र हुए जहां से उन्होंने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल के साथ विनीत भट्ट के नेतृत्व में भाजपा सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुलिस मुख्यालय की ओर हाथों में मशाल लेकर मार्च किया।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल ने कहा कि पिछले एक माह के अन्दर राजधानी देहरादून में हत्या एवं गंभीर आपराधिक घटनाओं से आमजन में भय, असुरक्षा एवं चिंता का वातावरण व्याप्त है। उत्तराखंड जैसे शांतिप्रिय एवं देवभूमि कहे जाने वाले राज्य की राजधानी में पिछले एक माह में दिन-दहाड़े घटित हुई हत्याकांड की घटनाओं ने समूचे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। राजधानी देहरादून में लगातार घट रही इस प्रकार की घटनाएँ राज्य की कानून-व्यवस्था पर एक बडा प्रश्नचिह्न लगा रही हैं। जिस प्रकार से दिन दहाडे हत्याकांड हो रहे हैं उससे ऐसा प्रतीत हो रहा है कि राजधानी की कानून व्यवस्था पूर्ण रूप से चरमरा चुकी है तथा अपराधियों के मन से पुलिस और कानून का भय समाप्त हो चुका है।

उन्होंने कहा कि दिनांक 30 मार्च 2026 को ब्रिगेडियर मुकेश जोशी जी की राह चलते गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई इससे पूर्व कोतवाली क्षेत्र में युवती की गला काट कर हत्या तथा पुलिस मुख्यालय से 200 मीटर की दूरी पर युवक की गोली मारकर हत्या तथा राजपुर रोड़ पर एक व्यवसायी की गोलीमार कर हत्या सहित दिन दहाड़े 7 जघन्य हत्याकांड की घटनायें घटित हो चुकी हैं, इन हत्याकांडों से पूरे देहरादून में दहशत का मालौल है। इन हत्याकांडों से राज्य की ध्वस्त पडी कानून व्यवस्था की पोल खुल चुकी है। पुलिस की नाक के नीचे हुई इन हत्याकांड की घटनाओं में शामिल अपराधियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
प्रदेश युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विनीत भट्ट ने कहा कि प्रदेश युवा कांग्रेस पुलिस प्रशासन से देहरादून में हुए सभी हत्याकांडों की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच करवाते हुए अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करती है।

कार्यक्रम में महानगर अध्यक्ष डॉ0 जसविन्दर िंसह गोगी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पार्षद मोनिका चौधरी, अर्जुन पासी, अर्जुन सोनकर, रॉबिन त्यागी, हिमांशु, यशपाल चौहान, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, प्रवक्ता सुजाता पॉल, मोनिका चौधरी, अंशुल रावत, विरेन्द्र पंवार, राहुल प्रताप राणा, स्वाति नेगी, तेजस्वी राणा, हिमांशु रावत, सिद्यार्थ अग्रवाल, सुभम चौहान, अर्जुन पासी, सौरभ सेमवाल, मयंक रावत, कवीर मलिक, मुकेश बसेडा, हर्ष राणा, अभिनव कपिला, दक्ष रावत, नितिन नेगी, नितिन बिष्ट, अर्पित राठी, शिवांग कौशिक आदि सैकडों युवा कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments