रायपुर में मारपीट के बाद युवक की मौत, दो सगे भाई गिरफ्तार

देहरादून। राजधानी के रायपुर थाना क्षेत्र में छह दिन पहले हुई मारपीट में गंभीर रूप से घायल युवक की रविवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने गैर-इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कर त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी सगे भाई बताए जा रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राजीव नागलिया का प्लॉट (रायपुर) निवासी जानिसार खान (पुत्र शकील खान) के साथ बीते सात सितंबर को विक्कू और उसके अन्य साथियों ने जमकर मारपीट की थी। इस घटना में जानिसार के शरीर पर गंभीर चोटें आई थीं। रविवार (13 सितंबर) की सुबह जब स्वजन कमरे में पहुंचे तो जानिसार मृत अवस्था में पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही है कि मारपीट के दौरान आई अंदरूनी चोटों के कारण उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

घटना के संबंध में मृतक के बहनोई शफीक (निवासी रिंग रोड, नियर होटल पर्ल एवेन्यू) ने रविवार को थाना रायपुर में तहरीर दी। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला पंजीकृत किया। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) देहरादून के निर्देशों पर पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए रायपुर क्षेत्र स्थित लाडपुर तिराहे के पास से घटना में शामिल दो आरोपियों को धर दबोचा।

गिरफ्तार अभियुक्त विकास साहनी उर्फ विक्कू (22 वर्ष), पुत्र भोटाई साहनी,सोनू साहनी (21 वर्ष), पुत्र भोटाई साहनी हैं।दोनों आरोपी मूल रूप से ग्राम सनौली धमोली (थाना कटरा, जिला मुजफ्फरपुर, बिहार) के निवासी हैं और वर्तमान में रायपुर थाना क्षेत्र में मंदिर के पास झुग्गी-झोपड़ी में रह रहे थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को सोमवार को न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments