डाइविंग में सर्विसेज के सुरजीत ने दूसरा स्वर्ण

हल्द्वानी(आरएनएस)।  38वें राष्ट्रीय खेल में रविवार को एक मीटर स्प्रिंग बोर्ड डाइविंग में सर्विसेज के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। सर्विसेज के सुरजीत राजवंशी ने डाइविंग में दूसरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय खेल परिसर गौलापार के मानसखंड तरणताल परिसर में डाइविंग इवेंट का आयोजन हुआ। इसमें सर्विसेज के सुरजीत राजवंशी ने 294.10 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं सर्विसेज के हेमाम लंदन सिंह ने 271.55 अंक के स्कोर के साथ रजत पदक जीता। मणिपुर के एल डेक्सन सिंह 239.70 स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर रहे और कांस्य पदक जीता।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments