कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: डीजीपी

हरिद्वार(आरएनएस)।  जिले में चल रही उथलपुथल के बीच राज्य के पुलिस महानिदेशक दीपक सेठ ने अचानक हरिद्वार पहुंचकर अधीनस्थों से हालात का जायजा लिया। डीजीपी ने दो टूक कहा कि कानून व्यवस्था बिगाड़ने वाले हर व्यक्ति से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने राष्ट्रीय खेलों के आयोजन को लेकर भी अधीनस्थों से जानकारी ली। शनिवार देर शाम डीजीपी दीपक सेठ एकाएक वीवीआईपी डामकोठी पहुंचे, जहां एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने उनका स्वागत किया। डामकोठी ने डीपीजी ने चैम्पिनय बनाम विधायक उमेश कुमार प्रकरण को लेकर चल रही गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली, उसके बाद अधीनस्थों को कानून व्यवस्था को लेकर आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए। डीजीपी ने कहा कि माहौल बिगाड़ने वाले हर व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। विशेषकर उन्होंने सोशल मीडिया को लेकर पूरी तरह से सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। कहा कि इस प्रकरण से जुड़े हर व्यक्ति पर निगाह रखी जाएगी, इसके साथ साथ उन लोगों को भी चिन्हित किया जाए जो इस प्रकरण को तूल देने में जुटे हैं। उन्होंने राज्य में हो रहे राष्ट्रीय खेल को लेकर भी चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में एसपी देहात शेखर सुयाल, एसपी सिटी पंकज गैरोला, सीओ राकेश रावत, एलआईयू निरीक्षक नीरज यादव मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments