12 साल की उपलब्धियां से बनाएंगे जीत की हैट्रिक का मजबूत आधार : भट्ट

“बारह साल विकास के, जन कल्याण के” संदेश संग मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री समेत कोर कमेटी का विधानसभावार प्रवास तय!

देहरादून । “बारह साल विकास के विकास के जन कल्याण के” संदेश के साथ मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री के नेतृत्व में कोर कमेटी के सदस्य एवं विधायकों का विधानसभावार प्रवास सुनिश्चित किया गया है। जिसमें वे सभी संबंधित क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं के साथ जनता के मध्य मोदी और धामी सरकार की उपलब्धियां लेकर जायेंगे और उनसे संवाद करेंगे।

केंद्रीय नेतृत्व द्वारा निर्धारित प्रवासों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि पीएम मोदी द्वारा देश के सर्वाधिक लंबे समय तक प्रधानसेवक बनने का इतिहास सृजित करने से जनता में अभूतपूर्वक उत्साह एवं खुशी का माहौल है। जिसके क्रम में भाजपा, राष्ट्रव्यापी जनजागरण अभियान के तहत ये अभियान प्रदेश में संचालित कर रही है। जिसमें मोदी जी के इन 12 सालों के अभूतपूर्व विकास एवं जनकल्याणकारी को विधानसभावार जिम्मेदारी तय करते हुए जन जन के मध्य पहुंचाया जाएगा। मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री, सभी लोकसभा राज्यसभा सांसद, प्रदेश पदाधिकारी, विधायक, वरिष्ठ नेता दो दिन तक स्वयं के लिए निर्धारित क्षेत्र में डबल इंजन सरकार के कामों की चर्चा कर पार्टी का जनाधार मजबूत करेंगे। जिसमें उनके द्वारा बूथ, मंडल स्तर पर पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक ली जाएगी। वहीं जनता से संवाद स्थापित करते हुए उनकी समस्याओं के समाधान को लेकर प्रयास किया जाएगा।

प्रदेश महामंत्री श्रीमती दीप्ति रावत द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार केंद्रीय नेतृत्व के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा विधानसभावार जिम्मेदारी तय की गई है। 13 से 16 जून के बीच होने वाले इन दो दिवसीय प्रवास कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट एवं सुरेश भट्ट को बाजपुर एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा आवंटित की गई है। इसी तरह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश से प्रभारी श्रीमती रेखा वर्मा एवं दिनेश आर्य को हल्द्वानी, राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को हरिद्वार, केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह एवं राजेश शुक्ला को किच्छा नैनीताल सांसद अजय भट्ट को नानकमत्ता, केंद्रीय मंत्री एवं अल्मोड़ा सांसद अजय टम्टा को लोहाघाट, प्रदेश महामंत्री सांसद गढ़वाल लोकसभा अनिल बलूनी एवं डॉक्टर धन सिंह रावत को श्रीनगर, टिहरी लोकसभा सांसद महारानी माला राज्य दक्षिणी शाह को यमुनोत्री, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष व राज्यसभा सांसद नरेश बंसल को चकराता, पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद हरिद्वार त्रिवेंद्र सिंह रावत को भगवानपुर, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक को लक्सर पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत को प्रताप नगर, राज्यसभा सांसद डॉक्टर कल्पना सैनी को हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा आवंटित की गई है।

उसके अतिरिक्त प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल को मंगलौर, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट को पिथौरागढ़, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को ज्वालापुर, प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार को खानपुर, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरी को पिरान कलियर, प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट को बद्रीनाथ, हेमराज बिष्ट को धारचूला, दायित्व धारी शिव सिंह बिष्ट को द्वाराहाट, गोविंद पिलख्वाल को अल्मोड़ा, प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट को झबरेड़ा, पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी को जसपुर समेत सभी विधायकों को अपनी अपनी विधानसभा में ये जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments