दो साल में 1,640 पुलिसकर्मियों को पदोन्नति, 15 उपनिरीक्षक बने निरीक्षक

मुख्यमंत्री धामी के निर्देशन में उत्तराखंड पुलिस में तरक्की का सिलसिला जारी, डीजीपी दीपम सेठ ने दी बधाई

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस में पदोन्नति का सिलसिला तेज गति से आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में पुलिस मुख्यालय ने बुधवार को नागरिक पुलिस एवं अभिसूचना संवर्ग के 15 उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर पदोन्नत किया। यह कार्रवाई पुलिस कर्मियों के मनोबल और कल्याण को प्राथमिकता देने की उस नीति का हिस्सा है, जिसके तहत बीते दो वर्षों में नागरिक पुलिस, अभिसूचना, सशस्त्र पुलिस, दूरसंचार और अग्निशमन सेवा सहित विभिन्न शाखाओं के कुल 1,640 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ मिल चुका है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार वर्ष 2025 पदोन्नति के लिहाज से बेहद सक्रिय रहा, जब एक हजार से अधिक कार्मिकों को तरक्की दी गई। वर्ष 2026 में अब तक 580 कर्मियों को पदोन्नत किया जा चुका है। इस वर्ष हुई प्रमुख पदोन्नतियों में 13 पुलिस उपाधीक्षक कनिष्ठ वेतनमान, दो पुलिस उपाधीक्षक एम, 26 निरीक्षक, 144 उपनिरीक्षक, 63 अपर व सहायक उपनिरीक्षक और 332 मुख्य आरक्षी शामिल हैं।

पुलिस महानिदेशक दीपम सेठ ने सभी पदोन्नत अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि समयबद्ध पदोन्नति से न केवल पुलिस बल का मनोबल ऊंचा होता है बल्कि कार्यक्षमता में भी उल्लेखनीय वृद्धि होती है। उन्होंने गृह एवं कार्मिक विभाग तथा पुलिस मुख्यालय के कार्मिक अनुभाग द्वारा निर्धारित समयसीमा में पदोन्नति प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी किए जाने की भी सराहना की। पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि पारदर्शी और समयबद्ध पदोन्नति प्रक्रिया आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments