पात्रों को समयबद्ध निःशुल्क विधिक सहायता दें पैनल अधिवक्ता: सचिव नाज़िश कलीम

पौड़ी । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पौड़ी में गुरुवार को सिविल जज (सी.डी.) एवं प्राधिकरण की सचिव नाज़िश कलीम की अध्यक्षता में पैनल अधिवक्ताओं की मासिक बैठक हुई। बैठक में पैनल अधिवक्ताओं द्वारा संचालित वादों की प्रगति की समीक्षा की गई और उनके प्रभावी संचालन पर चर्चा की गई।

सचिव नाज़िश कलीम ने पैनल अधिवक्ताओं को निर्देश दिए कि पात्र एवं जरूरतमंद व्यक्तियों को समयबद्ध, प्रभावी और गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि लाभार्थियों के अधिकारों व हितों का संरक्षण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिवक्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, संवेदनशीलता और दक्षता के साथ करना चाहिए।

बैठक में राष्ट्रीय एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विस्तार से चर्चा हुई। सचिव ने अधिवक्ताओं से जनसामान्य को उनके विधिक अधिकारों और उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया। साथ ही प्राधिकरण की गतिविधियों व जनकल्याणकारी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता निभाने पर जोर दिया गया।

Static 1 Static 1
ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments