दुकान संचालक के खाते से निकले 4.94 लाख, कर्मचारी पर केस

देहरादून((आरएनएस)।  रायपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत स्थित एएस ट्रेडर्स के खाते से 4.94 लाख रुपये निकाल लिए गए। दुकान संचालक ने अपने ही एक कर्मचारी के खिलाफ ठगी का केस दर्ज कराया है। रायपुर थाने में अब्दुला ने आरोपी आमिर खान निवासी ललियाना थाना किठौर जिला मेरठ के खिलाफ तहरीर दी। कहा कि एक नवंबर 2024 को आरोपी आमिर खान को अपने एएस ट्रेडर्स पता सहस्रधारा क्रासिंग में 12,000 रुपये मासिक वेतन पर रखा। आमिर खान का काम दुकान में माल की खरीद-बिक्री और बिलिंग से जुड़ा था। जब उन्होंने अपने पंजाब नेशनल बैंक शाखा अधोईवाला, रायपुर रोड स्थित करंट अकाउंट की स्टेटमेंट देखी तो खाते में मात्र 97 रुपये शेष थे। विस्तृत बैंक स्टेटमेंट निकलवाने पर पता लगा कि खाते से विभिन्न तिथियों पर एटीएम से कुल 4,94,000 रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने कहा कि खाते का एटीएम कार्ड और मोबाइल नंबर दुकान पर ही रहते थे। आरोपी ने आमिर खान ने विश्वासघात करते हुए एटीएम कार्ड चोरी कर लिया। उसने 24 फरवरी 2025 से लेकर तीन अप्रैल 2025 तक देहरादून और अन्य स्थानों से कई बार में यह रकम निकाली। इसके बाद बिना सूचना नौकरी छोड़कर फरार हो गया। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments