मंत्री डॉ धन सिंह ने किया 254.41 लाख से ढौंर-सकन्याणा तल्ला मोटर मार्ग का शिलान्यास

जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर मरीजों का जाना हालचाल

पौड़ी। उच्च शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने 254.41 लाख रुपये की लागत से ढौर-सकन्याणा तल्ला मोटर मार्ग के डामरीकरण कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। तत्पश्चात उन्होंने जिला चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया।

मंत्री ने कहा कि यह सड़क लंबे समय से क्षेत्र की आवश्यकता रही है। मार्ग के डामरीकरण से ग्रामीणों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क सुविधा से गांवों की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और विकास की प्रक्रिया को नयी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता के हित में निरंतर कार्य कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसी आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना सरकार की प्राथमिकता है। सड़क सुदृढ़ीकरण से स्थानीय व्यापार को बढ़ावा मिलेगा, किसानों को अपने उत्पाद बाजार तक पहुंचाने में आसानी होगी तथा विद्यार्थियों को स्कूल और महाविद्यालयों तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।

मंत्री ने कहा कि सड़क की बेहतर स्थिति का सीधा लाभ स्वास्थ्य सेवाओं को भी मिलेगा। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाया जा सकेगा, जिससे अमूल्य जीवन की रक्षा संभव होगी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य विकास को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है, ताकि हर नागरिक को मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिल सके। मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनकल्याण की भावना से प्रेरित होकर निरंतर विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और भविष्य में भी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है।

इसके उपरांत मंत्री ने जिला चिकित्सालय पौड़ी का निरीक्षण कर अस्पताल की व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना तथा डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों से उपचार व्यवस्था एवं उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने चिकित्सकों को निर्देश दिए कि मरीजों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराया जाए। इस दौरान उन्होंने थलीसैंण में हुई सड़क दुर्घटना में घायल मरीजों से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने चिकित्सकों को सभी घायलों के समुचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments