हरिद्वार(आरएनएस)। क्षेत्र में रात के अंधेरे का फायदा उठाकर पथरी थाना क्षेत्र के फेरुपुर में चोरी-छिपे सिंबल और तून के पेड़ों को काटकर वाहनों में लाद रहे लोग वन विभाग की टीम को देखकर फरार हो गए। पीछा करने पर वाहनों को छोड़कर आरोपी अंधेरे में खेतों के रास्ते फरार हो गए। वन विभाग ने लकड़ी से लदे वाहनों को कब्जे में ले लिया। वाहनों के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। फेरुपुर में कुछ लोग रात के अंधेरे में सिंबल और तुन के हरे भरे पेड़ों को चोरी छिपे से काट रहे थे। इस दौरान वन विभाग के डिप्टी रेंजर गजेंद्र सिंह और वन बीट अधिकारी ठाकुर सत्यवीर सिंह टीम के साथ गश्त करते हुए मौके पर पहुंच गए।

Recent Comments