कांग्रेस ने अवैध अप्रवासियों के मामले में किया प्रदर्शन

देहरादून(आरएनएस)।  महानगर कांग्रेस ने अवैध अप्रवासियों को हथकड़ी लगाकर भारत लाने को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि यह केंद्र सरकार की नाकामी है कि अमानवीय तरीके से भारतीयों को घर वापस लाया जा रहा है। कांग्रेसियों ने शुक्रवार को एश्लेहाल चौक पर अमेरिका और केंद्र सरकार का पुतला भी फूंका। कांग्रेस नेताओं ने अवैध अप्रवासियों को वतन वापसी के लिए केंद्र सरकार की ओर से इंतजाम किए जाने थे, लेकिन ऐसा नहीं किया गया। भारत के नागरिकों और बच्चों को हथकड़ी और जंजीरों में बांधकर भेजा जा रहा है। महानगर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ.जसविंदर सिंह गोगी ने कहा कि भारत सरकार को तत्काल अपने विमान अमेरिका में भेजने चाहिए। इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने नारेबाजी भी की। प्रदर्शन में पूर्व नेता प्रतिपक्ष नीनू सहगल, सुनील जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, अभिनव थापर, मुकेश सोनकर, ललित बद्री, अजय त्यागी, विनीत प्रसाद भट्ट बंटू, सविता थापा, शुभम चौहान, अर्जुन पासी, प्रवीण भारद्वाज, मनीष गर्ग, अशोक कुमार, सिदार्थ अग्रवाल, सूरज छेत्री समेत अन्य मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments