टनल विशेषज्ञ प्रो. अर्नोल्ड डिक्स ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेंट की पुस्तक ‘The Promise’

देहरादून,12फरवरी2025। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में ऑस्ट्रेलिया के प्रख्यात टनल विशेषज्ञ प्रो. अर्नोल्ड डिक्स ने भेंट की। इस दौरान प्रो. डिक्स ने सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान पर आधारित अपनी पुस्तक The Promise मुख्यमंत्री को भेंट की।


मुख्यमंत्री ने पुस्तक को सराहते हुए कहा कि यह सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान की सफलता और उसमें शामिल प्रयासों का प्रेरणादायक दस्तावेज है। उन्होंने प्रो. अर्नोल्ड डिक्स के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि टनल इंजीनियरिंग और रेस्क्यू अभियानों में उनके अनुभव से उत्तराखंड को काफी लाभ हो सकता है।
प्रो. डिक्स ने अभियान से जुड़े अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सिलक्यारा रेस्क्यू अभियान विश्वभर में अपनी तरह का एक अनोखा और ऐतिहासिक अभियान था।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments