सोलर प्लांट में तोड़फोड़ कर राजकीय संपत्ति को नुकसान, बॉबी पंवार समेत चार के खिलाफ मामला दर्ज

देहरादून, 12 फरवरी 2025: विकासनगर के डाकपत्थर स्थित सरकारी सोलर प्लांट में तोड़फोड़ कर राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में पुलिस ने बॉबी पंवार समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

शिकायतकर्ता मौ. आजम, जो पोचमपैड कन्सट्रक्शन कंपनी के प्रतिनिधि हैं, ने थाना विकासनगर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 फरवरी को दोपहर करीब 1 बजे विपक्षीगण बॉबी पंवार, पिंटू, अरविंद सागर, सियाराम और उनके अन्य साथियों ने अपनी अनुचित मांगों को लेकर सोलर प्लांट पर तालाबंदी की। आरोप है कि इन लोगों ने प्लांट में घुसकर सप्लाई बंद कर आइसोलेटर हटाया और तोड़फोड़ की, जिसके कारण प्लांट में ब्लास्ट हुआ। इस घटना में प्लांट के दो इन्वर्टर और स्टार्टर जलकर नष्ट हो गए।

इस तोड़फोड़ से राज्य सरकार की संपत्ति को गंभीर क्षति पहुंची। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ धारा 189(2)/324(3) BNS और सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 की धारा-3 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments