हरिद्वार(आरएनएस)। दिल्ली की अभिनव समाज संस्था ने शनिवार को 170 लावारिस लोगों की अस्थियां गंगा में विसर्जित की। सभी लावारिस अस्थियां दिल्ली के श्मशान घाटों से एकत्रित की गई थी। संस्था से जुड़े लोगों ने तीसरी बार लावारिस अस्थियां एकत्रित कर विसर्जित की। कनखल के सती घाट पर पंडित विनय प्रधान ने शनिवार को विधि विधान के साथ अस्थियों का विसर्जन कराया। अस्थि विसर्जन के दौरान अभिनव समाज संस्था के संस्थापक जीके गुप्ता ने बताया कि संस्था उद्देश्य है कि मृत्यु के पश्चात लावारिस लोगों की आत्मा को शांति और मोक्ष मिल सके।

Recent Comments