सड़क हादसे में घायल युवाओं के लिए मसीहा बने मुख्यमंत्री धामी, तुरंत पहुँचाया अस्पताल

देहरादून,28फरवरी2025(आरएनएस) मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को अपनी संवेदनशीलता का परिचय देते हुए सड़क दुर्घटना में घायल दो युवाओं को तत्काल उपचार दिलाया। घटना कैनाल रोड पर हुई, जहाँ दो वाहनों की टक्कर में सुमित और परिणीता नामक युवा घायल हो गए।
मुख्यमंत्री धामी आईटी पार्क में हिमस्खलन की समीक्षा के लिए जा रहे थे, जब उन्होंने दुर्घटनास्थल पर घायल युवाओं को देखा। उन्होंने तुरंत एसएसपी देहरादून को दोनों को अस्पताल पहुँचाने और उचित उपचार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उन्हें प्राथमिक उपचार और एक्स-रे जैसी सुविधाएँ मिलीं। सुमित को परम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि परिणीता को नंदा अस्पताल में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।
परिणीता के पिता ने मुख्यमंत्री धामी के त्वरित और संवेदनशील कदम की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तत्परता से उनकी बेटी को समय पर उपचार मिल सका।
इस घटना ने मुख्यमंत्री धामी की संवेदनशीलता और जनता के प्रति उनकी तत्परता को उजागर किया है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments