अब हर जिले में खुलेगा ड्राइविंग स्कूल, युवाओं को समझाऐ जाएंगे नियम

चंडीगढ़,04मार्च2025(एजेंसिया)परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि “ऊर्जा विभाग में इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुदृढ़ करने के लिए उनके द्वारा अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं। यमुनानगर में 800 मेगावाट का नया बिजली संयंत्र स्थापित किया जा रहा हैं और इसके लिए स्वीकृति प्रदान कर दी गई है। इसी प्रकार से बिजली की पुरानी तारों/कम लोड वाली तारों को भी बदला जाएगा”। इसके अलावा, विज ने बताया कि “पुरानी बसों को बदलने के साथ-साथ बस अड्डों की हालत में भी सुधार कर आधुनिक रूप दिया जाएगा। 

उन्होंने बताया कि हर जिले में ड्राइविंग स्कूल स्थापित होंगे और प्रत्येक जिले में ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन सिस्टम और ऑटोमेटिक सिस्टम फॉर चेकिंग व्हीकल फिटनेस स्थापित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए गए हैं”। ऐसे ही, प्रत्येक जिले में श्रमिकों के लिए एयर कंडीशन अस्पताल स्थापित करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए हैं ताकि श्रमिकों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। 

विज आज पंचकूला में प्री बजट परामर्श बैठक के उपरांत पत्रकारों द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब दे रहे थे। विज ने बताया कि 800 मेगावाट परियोजना को लगातार संचालित करने के लिए मैंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि फंड्स हमेशा उपलब्ध रहे ताकि यह परियोजना लगातार चलती रहे।

हर जिले में ड्राइविंग स्कूल स्थापित होंगे – विज

परिवहन मंत्री ने बताया कि हर जिले में ड्राइविंग स्कूल स्थापित करने के लिए निर्देश दिए गए हैं ताकि लोगों विशेषकर युवाओं को वाहन चलाने के सभी नियम और तकनीक समझ में आ सके। इससे एक जागरूक और नियमों का पालन करने वाले वाहन चालकों द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकेगी। 

प्रत्येक जिले में होगा ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन सिस्टम- विज

https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?gdpr=0&client=ca-pub-7231455132334579&output=html&h=300&adk=2327960969&adf=3108388030&pi=t.aa~a.82582463~i.19~rp.4&w=360&abgtt=13&lmt=1741130009&num_ads=1&rafmt=1&armr=3&sem=mc&pwprc=4092162665&ad_type=text_image&format=360×300&url=https%3A%2F%2Fm.haryana.punjabkesari.in%2Fharyana%2Fnews%2Fnow-driving-schools-will-open-in-every-district-rules-will-be-explained-toyouth-2114974&fwr=1&pra=3&rh=300&rw=360&rpe=1&resp_fmts=3&sfro=1&wgl=1&fa=27&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTUuMC4wIiwiIiwiTkUyMjExIiwiMTI5LjAuNjY2OC43MCIsbnVsbCwxLG51bGwsIiIsW1siR29vZ2xlIENocm9tZSIsIjEyOS4wLjY2NjguNzAiXSxbIk5vdD1BP0JyYW5kIiwiOC4wLjAuMCJdLFsiQ2hyb21pdW0iLCIxMjkuMC42NjY4LjcwIl1dLDBd&dt=1741130009852&bpp=3&bdt=1066&idt=3&shv=r20250303&mjsv=m202502260101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D7a6b2ccb00430074%3AT%3D1741129979%3ART%3D1741129979%3AS%3DALNI_MbIFzxn3f7aHUdsS_JBfRGocXBolQ&gpic=UID%3D00000ffa98d3babf%3AT%3D1741129979%3ART%3D1741129979%3AS%3DALNI_MZLKrmLMfyu5_sYHZhltZCycx1zLA&eo_id_str=ID%3Dbf4fbf821bd82069%3AT%3D1741129979%3ART%3D1741129979%3AS%3DAA-AfjaucwsKWx9ocmKc6S7RrFOF&prev_fmts=0x0%2C360x300&nras=3&correlator=8605849194884&frm=20&pv=1&u_tz=330&u_his=5&u_h=804&u_w=360&u_ah=804&u_aw=360&u_cd=24&u_sd=3&dmc=8&adx=0&ady=2846&biw=360&bih=672&scr_x=0&scr_y=0&eid=31090736%2C31090746%2C42531706%2C95344790%2C95352077%2C95354314%2C95354322%2C95354338%2C95350016%2C95352177%2C95353783&oid=2&pvsid=3468136417742885&tmod=67316229&uas=0&nvt=1&ref=https%3A%2F%2Fm.haryana.punjabkesari.in%2F&fc=1408&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C360%2C0%2C360%2C672%2C360%2C672&vis=1&rsz=%7C%7Cs%7C&abl=NS&fu=128&bc=31&bz=1&td=1&tdf=0&psd=W251bGwsW251bGwsbnVsbCxudWxsLCJkZXByZWNhdGVkX2thbm9uIl0sbnVsbCwxXQ..&nt=1&ifi=7&uci=a!7&btvi=2&fsb=1&dtd=35

इसी प्रकार से प्रत्येक जिले में ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन सिस्टम लगाने के भी निर्देश अधिकारियों को उनके द्वारा दिए गए हैं ताकि वाहनों की साफ सफाई जल्द सुगम तरीके से हो सके। ऐसे  ही, राज्य के प्रत्येक जिले में ऑटोमेटिक सिस्टम फॉर चेकिंग व्हीकल फिटनेस का भी प्रावधान स्थापित करने का निर्देश अधिकारियों को परिवहन मंत्री द्वारा दिया गया है जिस पर जल्द ही कार्य आरंभ किया जाएगा। 

हर जिले में मजदूरों के लिए होगा AC अस्पताल – विज

उन्होंने बताया कि ईएसआई विभाग में खाली पीएचसी बनी हुई है और पीएचसी से मजदूरों को फायदा नहीं हो रहा है केवल वह रेफर करते है।  इसलिए उनके द्वारा सुझाव दिया गया है कि हर जिले में मजदूरों की संख्या के अनुसार उतने बेड का हमें अस्पताल बनाना चाहिए ताकि मजदूरों को स्वास्थ्य सुविधाएं मिल सके। इसी प्रकार, श्रम मंत्री ने बताया कि हर जिले में श्रमिकों के लिए एयरकंडीशन अस्पताल स्थापित करने का सुझाव भी उनके द्वारा अधिकारियों को दिया गया है ताकि श्रमिकों को भी बेहतर सुविधाए भी दी जा सके। 

परामर्श बैठकों में अपनी बात रखना जरूरी- विज

दो दिन तक पंचकूला में आयोजित किए गए प्री बजट परामर्श कैंप के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि “प्री बजट परामर्श बैठक से काफी फायदा होता है क्योंकि इस प्रकार की परामर्श बैठकों में लोग अपनी बातें रखते हैं और सरकार को एक अवसर प्राप्त होता है जिससे कि सरकार इस प्रकार की बातें भी बजट बनाते समय जोड़ सकती है”। प्री बजट परामर्श बैठक में कर्ज कम करने को लेकर रखी गई बात के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि “यह बात रखी गई है और यह सब देखकर आगे बढ़ना होता है और सरकार ने इसके लिए एक सीमा निर्धारित की गई है और सीमा के अंदर ही रखा जाएगा”।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments