मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व  सीएम एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं 

देहरादून, 11मार्च 2025: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक से उनके आवास पर मुलाकात की और उन्हें होली की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात की तस्वीरें साझा करते हुए लिखा, “प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक के आवास पर उनसे भेंट कर होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रेम और सौहार्द का यह पर्व आपके जीवन में सुख, समृद्धि और ख़ुशहाली लेकर आए।”

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भी उनके आवास पर भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से उनके आवास पर भेंट कर होली की शुभकामनाएं दीं। रंगों के इस पावन पर्व पर उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।”

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments