सांसद बलूनी और मंत्री रावत ने लोगों संग खेली होली

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)।  भाजपा मंडल द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में गुरुवार को गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी व कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शिरकत की। अदिति स्मृति न्यास में पहुंचे मंत्री, सांसद संग कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने जमकर फूलों की होली खेली। इस दौरान त्रिपालीसैंण से आये होल्यारों के गीतों ने होली मिलन समारोह का समा बांध दिया। समारोह में फूलों की होली विशेष आकर्षण का केंद्र रही। कार्यक्रम में नौणी गांव त्रिपालीसैंण से आये होल्यारों की टीम ने होली के गीत गाये। होल्यारों द्वारा गाये गए पारंपरिक होली गीतों पर गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी, कैबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत संग कार्यकर्ता झूम उठे। दूसरी ओर ऋषिकेश से आये कलाकारों ने राधा-कृष्ण के गीतों पर पांडाल में मौजूद लोगों को खूब झुमाया। कैबिनेट मंत्री डा रावत ने होली की बधाई देते हुए कहा कि इस बार पैठाणी क्षेत्र के होल्यारों ने प्रदेशभर में अपनी छाप छोड़ी है। गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों को होली की शुभकामनाएं देने के साथ शांतिपूर्ण रूप से पर्व को मनाने की अपील की। कहा कि प्रदेश के विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है। होली मिलन समारोह में उत्तराखंड गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष राजेंद्र अणथ्वाल, जिलाध्यक्ष पौड़ी कमल किशोर रावत, मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल, सुषमा रावत, गिरीश पैन्यूली, जितेंद्र धिरवाण, वासुदेव कंडारी, गणेश भट्ट अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments