छावा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 25: दुनियाभर में 700 करोड़ का

आंकड़ा पार, टॉप 10 हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्मों की लिस्ट में हुई शामिल
विक्की कौशल स्टारर फिल्म छावा भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में शामिल हो गई है. यह हिस्टोरिकल पीरियड ड्रामा का चौथा सप्ताह है और यह अपने चौथे सोमवार को भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए रखी. 25वें दिन के शुरुआती रुझान क्या बताते हैं, आइए जानते हैं….
7 मार्च को मेकर्स ने छावा को तेलुगु डब में रिलीज किया. फिल्म को इसका फायदा मिला है. सैकनिल्क के अनुसार, शनिवार को फिल्म ने 16.75 करोड़ कमाए, जिसमें हिंदी में 13.5 करोड़ और तेलुगु डब में 3.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. रविवार को लगभग 30 प्रतिशत की गिरावट के साथ, इसने 10.75 करोड़ रुपये कमाए, जिसमें 8.5 करोड़ हिंदी से और 2.25 करोड़ रुपये तेलुगु डब से आए है.
25 दिनों तक सिनेमाघरों में चलने के बाद, छावा ने आधिकारिक तौर पर 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. यह 2025 की पहली बॉलीवुड फिल्म है जो इस मील के पत्थर तक पहुंची है. सैकनिल्क के मुताबिक, छावा ने अपने 25वें दिन 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया, जिससे कुल कमाई 526.05 करोड़ रुपये हो गई.
छावा के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की नई फिल्म ने दुनियाभर में 700 का आंकड़ा पार कर लिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, छावा ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस 705.3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. ईद तक कोई बड़ी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिलीज नहीं हो रही है, जिससे छावा को इसका फायदा मिल सकता है.
छावा 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली और विक्की कौशल के करियर की सबसे बड़ी बॉक्स ऑफिस सफलता हासिल करने वाली फिल्म बन गई है.
सैकनिल्क के मुताबिक, विक्की कौशल और रश्मिका मंदाना की फिल्म ने हाल ही में गदर 2 को पीछे छोड़ते हुए भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली टॉप 10 फिल्मों में अपना 10वां स्थान हासिल किया है. अब यह पठान को पीछे छोडऩे की तैयारी कर रही है. पठान ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 543.22 करोड़ रुपये का लाइफटाइम कलेक्शन किया था.

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments