“ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड” के लिए बाइक रैली का शुभारंभ

देहरादून,17मार्च 2025(आरएनएस ) आज आदर्श औद्योगिक स्वायत्तता सहकारिता समिति, डोईवाला द्वारा आयोजित “ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड” अभियान के तहत एक भव्य बाइक रैली का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया गया। मुख्यमंत्री ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जो राज्य में नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का एक महत्वपूर्ण कदम है।

आदर्श संस्था की अध्यक्ष श्रीमती आशा कोठारी ने बताया कि वे तिलू रौतेली पुरस्कार प्राप्त संस्था हैं, जो सामाजिक और रचनात्मक क्षेत्रों में निरंतर कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पूरे प्रदेश में ड्रग्स मुक्त उत्तराखंड का यह अभियान चलाया जा रहा है, और इससे पहले भी स्काउट गाइड विभाग के साथ इस दिशा में प्रयास किए गए थे।

इस अवसर पर आदर्श संस्था के अध्यक्ष हरीश कोठारी, वांडरर्स के अध्यक्ष सिद्धार्थवासन श्रीमती ममता पांगती नागर, श्रीयाक्ष गौड, दिनेश नागर, हिमांशु रतूड़ी, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री विनायक नौटियाल, सारांश डोगरा, अभिषेक राणा, कार्तिक बुटोला, सागर ठाकुर, भावना सभरवाल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

यह रैली समाज में नशे की रोकथाम और जागरूकता बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है, और सभी का सहयोग इस मुहिम को सफल बनाने में अत्यंत आवश्यक है।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments