तीन साल में धामी सरकार ने एतिहासिक कार्य किए: विनोद सुयाल

ऋषिकेश(आरएनएस)।   भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनोद सुयाल ने कहा कि धामी सरकार ने तीन साल में कई ऐतिहासिक कार्य किए। इनमें यूसीसी कानून लागू करने, सशक्त भू कानून, बीस हजार युवाओं को नौकरियां देने सहित अन्य कार्य शामिल हैं। यह बातें उन्होंने शुक्रवार को रेलवे मार्ग स्थित भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि तीन साल में धामी सरकार ने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की हैं। भाजपा की धामी सरकार में समान नागरिक संहिता का ऐतिहासिक निर्णय लिया गया। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अपनी सरकार के वादे के अनुसार राज्य में समान नागरिक संहिता लागू की। इसके अलावा भूमि मुक्तिकरण और लैंड जिहाद के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि धामी सरकार ने महिलाओं के लिए आरक्षण और अन्य कल्याणकारी योजनाएं चलाईं और 144,500 एकड़ से अधिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया गया। धामी सरकार ने महिलाओं के लिए सरकारी नौकरियों में क्षैतिज आरक्षण लागू किया, जिससे उन्हें सरकारी सेवा में समान अवसर मिले। इसके अलावा, वृद्धावस्था पेंशन योजना, निराश्रित विधवा भरण पोषण अनुदान और दिव्यांग पेंशन योजना की राशि में वृद्धि की गई, जिससे राज्य के वृद्धजन और विकलांग व्यक्तियों को और अधिक सहायता प्राप्त हो सके। 20,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों में अवसर प्रदान किया गया। राज्य की धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षण देने के लिए चारधाम सर्किट में मंदिरों और गुरुद्वारों का भौतिक ढांचा और परिवहन सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। कुमायूं के प्राचीन मंदिरों को भव्य बनाने के लिए मानसखण्ड मंदिर माला मिशन की शुरुआत की गई। धामी सरकार ने उत्तराखंड के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है। मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृत्ति योजना के तहत 241 छात्रों को ₹33 लाख 52 हजार की छात्रवृत्ति दी गई है। धामी सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में नकल माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए नकल विरोधी कानून को लागू किया। धामी के नेतृत्व में 38वें राष्ट्रीय खेलों का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। चारधाम यात्रा की राह आसान बनाने के लिए इन तीन वर्षो में ऑलवेदर रोड़ का निर्माण पूरा हुआ है। केदारनाथ और हेमकुंड साहिब की यात्रा को सरल बनाने के लिए रोपवे की स्वीकृति दी गई। जिसमें से 4081.28 करोड़ से सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12.9 किमी और 2730.13 से गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किमी रोपवे का निर्माण किया जाएगा। जिससे बुजुर्गों से लेकर अन्य तीर्थ यात्रियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा टिहरी झील क्षेत्र में 12 सौ करोड़ की लागत से एडीबी के सहयोग से रिंगरोड़ से लेकर अन्य पर्यटन सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। जिससे आने वाले समय में टिहरी झील विश्वस्तरीय पर्यटन स्थन बन सके। मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेंद्र तड़ियाल, जिला सह प्रभारी नलिन भट्ट, दीपक धमीजा, बृजेश शर्मा, पुष्पा ध्यानी, जिला मीडिया प्रभारी नीलम चमोली, दिनेश सती, कपिल गुप्ता, अरुण शर्मा, चंद्रभान पाल, रीना शर्मा, कविता शाह, निर्मला उनियाल, मोनिका गर्ग, राहुल अग्रवाल, जयंत शर्मा आदि उपस्थित रहे।

ऐसी और भी खबरें पढ़ने के लिए बने रहें merouttarakhand.in के साथ।
Subscribe our Whatsapp Channel
Like Our Facebook & Instagram Page
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments