हरिद्वार,22मार्च 2025(आरएनएस ): थाना रानीपुर, जनपद हरिद्वार पुलिस तथा एएनटीएफ द्वारा नशीली दवाईयों के कारोबार में संलिप्त अभियुक्तों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की गई। इस ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 24 पेटियों में छिपाए गए 3,41,568 नशीले कैप्सूल औषधि बरामद की, जिनकी अनुमानित कीमत करोड़ों में है।
इस सफलता के परिणामस्वरूप, श्री राजीव स्वरूप, आई. जी. गढ़वाल रेंज महोदय ने पुलिस टीम के सदस्यों के उत्साहवर्धन हेतु उन्हें 25,000/- (पच्चीस हजार रुपये मात्र) की धनराशि प्रदान कर पुरस्कृत किया।
पुरस्कृत पुलिस टीम में शामिल हैं:
- व0उ0नि0 मनोहर सिंह
- उ0नि0 विकास रावत
- उ0नि0 अर्जुन कुमार
- का0 गम्भीर तोमर
- का0 विवेक गुसांई
- कानि0 अजय
एएनटीएफ टीम में शामिल हैं:
- निरीक्षक विजय सिंह, प्रभारी एएनटीएफ
- उ0नि0 रणजीत सिंह
- HC मुकेश कुमार
- HC सुनील कुमार
- HC राजवर्धन
- कानि0 सतेन्द्र चौधरी
इस सफल अभियान से यह स्पष्ट होता है कि पुलिस प्रशासन नशीली दवाओं के खिलाफ अभियान में गंभीर है और इस प्रकार के कृत्यों में संलिप्त व्यक्तियों के खिलाफ कड़ा कदम उठाने के लिए तत्पर है।

Recent Comments