ऋषिकेश(आरएनएस)। हाल ही में चर्चा में आए बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला का ऋषिकेश में सम्मान होगा। रविवार को होने वाले सम्मान समारोह के लिए क्षेत्रवासियों ने बैठक कर रणनीति बनाई। शनिवार को अमित ग्राम स्थित एक होटल में क्षेत्रवासियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में कार्यक्रम संयोजक जयेन्द्र रमोला ने कहा कि बद्रीनाथ विधायक लखपत बुटोला द्वारा सदन में उत्तराखण्डियत की आवाज को बुलंद कर पूरे प्रदेश का मान बढ़ाने का काम किया गया। इसीलिए आज हर उत्तराखण्डी का फ़र्ज़ है कि हम ऐसे जनप्रतिनिधि का सम्मान करें। उन्होंने कहा कि रविवार को गुमानीवाला में शहीद अमित स्मारक में उत्तराखण्डी सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। जिसमें विधायक लखपत बुटोला को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी होंगे और उत्तराखण्डी व्यंजन भड्डू की दाल भात का स्नेह भोज भी करवाया जाएगा। इसमें सभी दलों और सभी समुदायों के लोगों को आमंत्रित किया गया है। पार्षद सत्या कपरूवान व आयोजन मंडल के सदस्य मनोज गुसाई ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि सम्मान समारोह के साथ साथ क्षेत्रवासियों को उत्तराखंड के व्यंजनों की याद दिलाई भी दिलाना है। मौके पर पूर्व प्रधान सतीश रावत, अरूण बिष्ट, राजेन्द्र गैरोला, विजयपाल पंवार, धर्मेन्द्र सिंह, विनोद पोखरियाल, हीरा सिल्सवाल, धीरज रांगड़, जनार्दन नवानी, देवेन्द्र, सूरज भट्ट, योगिराज नौटियाल मौजूद रहे ।

Recent Comments